सुरक्षित दीपावली के लिए इंदौर पुलिस की अपील, पटाखे खरीदने से लेकर जलाने तक बरतें सावधानी
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर...
Spread the loveधनतेरस विशेष | भगवान धन्वंतरि की...
भोपाल, 22 जनवरी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्यप्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा मंदसौर में मंगलवार देर शाम लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार पर कार्यशाला सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक दिनेश चम्पेवार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारत वर्ष में किया जा रहा है। उद्यमियों को मध्यप्रदेश लीं LEAN मैनेजमेंट, जेडईडी सर्टिफिकेशन एवं आईपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं कार्य-प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं।
कार्यशाला में लघु उद्योग भारती मंदसौर इकाई अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को लाभ होगा।
