सुरक्षित दीपावली के लिए इंदौर पुलिस की अपील, पटाखे खरीदने से लेकर जलाने तक बरतें सावधानी
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर...
Spread the loveधनतेरस विशेष | भगवान धन्वंतरि की...
ICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर स्थित राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान का किया दौरा, तीन महत्वपूर्ण सुविधाओं का किया उद्घाटन
इंदौर, 4 नवंबर 2026। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डी.के. यादव ने राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तीन नई सुविधाओं का उद्घाटन किया और वैज्ञानिकों के साथ सोयाबीन अनुसंधान की भावी योजनाओं पर चर्चा की।डॉ. यादव ने नवनिर्मित फार्म रिसोर्स हब, संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार तथा ‘सोया आद्या’ सोया उत्पाद बिक्री काउंटर का शुभारंभ किया। सोया आद्या काउंटर पर टोफू, सोया आटा, मठरी, नमकीन, कुकीज, बिस्किट सहित विभिन्न सोया उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल की गई है।वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा में डॉ. यादव ने कहा कि देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ाने के साथ बीजों में तेल की मात्रा बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने वैज्ञानिकों को आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से नए अनुसंधान करने का आह्वान किया।उन्होंने आश्वस्त किया कि सोयाबीन अनुसंधान के लिए बजट और वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। वैज्ञानिक नए अनुसंधान प्रस्तावों के साथ आगे आएं, परिषद उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. के.एच. सिंह सहित वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह दौरा सोयाबीन उत्पादन, खाद्य तेल की उपलब्धता और मूल्य संवर्धन से जुड़े अनुसंधान को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
