डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल डेका
Spread the love00 खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास...
Spread the love00 खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
अवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें दूर, बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण का रखें विशेष ध्यान
इंदौर। दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने पटाखों की खरीदी और उपयोग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी है।
पुलिस के अनुसार, नागरिक केवल अधिकृत विक्रेताओं से वैध एवं प्रमाणित पटाखे ही खरीदें। प्रतिबंधित, अवैध और अमानक विस्फोटक सामग्री से दूर रहें। आतिशबाजी करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों और ध्वनि सीमाओं का पालन करें। गैस सिलेंडर, ज्वलनशील पदार्थों और बिजली के उपकरणों के आसपास पटाखे न जलाएं।
इंदौर पुलिस ने बच्चों को केवल बड़ों की निगरानी में आतिशबाजी करने देने, पटाखे हाथ में पकड़कर नहीं जलाने और सार्वजनिक मार्गों पर आतिशबाजी से बचने की भी अपील की है। साथ ही पर्यावरण और आसपास रहने वाले नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखने की सलाह दी है।
पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है। नागरिकों से अपील है कि इस दीपावली रोशनी के साथ खुशियां बांटें और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का संदेश – सुरक्षित दीपावली, खुशहाल दीपावली।
