दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण...
Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह...
भाेपाल, 22 जनवरी । मध्य प्रदेश की माेहन सरकार प्रदेश के 17 धार्मिक नगराें में पूर्ण शराबबंदी करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी की ओर बढ़ रहे हैं। आने वाली एक अप्रैल से इस फैसले पर अमल किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने तारीफ की है। उन्होंने इसे ‘अभूतपूर्व निर्णय’ बताते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा “धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी” अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव का अभिनंदन। दो साल पहले हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध नीति बहुत ही जनहितकारी एवं व्यवहारिक थी। हम पूर्ण शराबबंदी की ओर ही बढ़ रहे थे। यह पूर्ण शराबबंदी की दिशा में एक और कदम है।
बता दें कि उमा भारती लंबे समय से शराबबंदी का समर्थन करती आई हैं। पहले भी वह इस मुद्दे पर कई बार अपनी ही सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान उमा भारती ने एक शराब की दुकान को गोशाला बना दिया था। इस मुद्दे को लेकर वे शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी बयान दे चुकी हैं। इसी के साथ वो खुलकर शराब बिक्री का विरोध करते हुए कई बार शराबबंदी को लेकर ट्वीट भी करती रही हैं। अब मौजूदा सरकार के इस फैसले पर उन्होंने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।
