CG TRANSFER : छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग...
Spread the loveअवैध और प्रतिबंधित आतिशबाजी से रहें...
Spread the loveICAR के उप महानिदेशक ने इंदौर...
• आरोपीगण के कब्जे से 60000 रुपए से अधिक की कीमत की 164 ग्राम चरस बरामद।
• पिछले दिनों लूट के आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के दौरान मिली थी चरस के आरोपियों की जानकारी।
इंदौर – इंदौर नगरीय क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों एव इनकी गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इन्दौर नगरीय श्री अमित सिंह के द्वारा दिये गये हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना श्री कुंदन मंडलौई के द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर थाना प्रभारी खजराना श्री मनोज सिंह सेंधव एवं उनकी टीम को उचित दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आईआईपीएस स्कूल के पास रोड पर संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में खडा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को चैक करने एवं पुछताछ करने पर अपना नाम 1. सोहेल पिता जमील ख़ान निवासी बाबा की बाग खजराना इदौर होना बताया। पुछताछ के दौरान संदिग्ध घबराने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी सोहेल की पहने हुए हुड़ी की जेब में एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखी मिली जिसमे 114 ग्राम चरस ड्रग्स मिली । उक्त आरोपी से चरस लाने के संबंध में पुछताछ करने पर दो व्यक्तियों के नाम बताए, जिनकी तलाश करते हुए पुलिस टीम द्वारा 2. आदिल उर्फ मामा पिता मोहम्मद आरिफ निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन एम आई जी इंदौर, 3. शरीफ़ शैख़ उर्फ बच्चा पिता शकूर शैख़ निवासी देवास को पकडा गया। पुलिस टीम व्दारा आरोपियो को 8/20, 29 NDPS में गिरफ्तार कर 50 ग्राम चरस और जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ का विक्रय के संबंध में अन्य पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्री मनोज सिंह सेंधव, उनि अजय कुशवाहा, उनि सुरेश बुनकर, सउनि प्रवेश सिंह, राकेश परमार, प्रआर. विजय रघुवंशी, लोकेंद्र, अजीत, पंकज, प्रदीप, आर. शशांक, शुभम, प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही।
