चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
भोपाल । भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ मंगलवार को जमकर नारेबाजी हुई है। मामला नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन को लेकर है। बताया जा रहा है, प्रज्ञा सिंह ने नेवरी के पास नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन ली है। वे सोमवार को रात करीब 9 बजे कुछ लोगों के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचीं। गांव वालों के अनुसार उनके साथ एक जेसीबी भी थी। साध्वी ने मौके पर खड़े रहकर जमीन पर कब्जा लिया और इसके लिए गांव के पुराने श्मशान घाट की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। मामले के बाद इस पर ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने इसके अलावा गांव के लोगों ने पुलिस को भी मामले की शिकायत की है। एफआईआर दर्ज करने की मांग की हंगामा बढऩे पर निशातपुरा थाने के टीआई रूपेश दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और उन्होंने प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं इस बारे में निशातपुरा थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इस संबंधन में हमने शिकायत की है, इसमें कहीं भी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है, मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमने राजस्व को यह मामला फॉरवर्ड किया है।
