धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...


उज्जैन/ कर्मचारी राज्य बीमाचिकित्सालय देसाई नगर उज्जैन में आयोजित श्रीअन्न मोटा अनाज व्यंजन प्रतियोगिता सोमवार दिनांक 26 फरवरी 2024 को आयोजित की गई जिसमें 63 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। मल्टी मिलेट्स खिचड़ी,इडली हलवा,वेजकटलेट,मक्काकेढोकले ,मालपुआ, ज्वार का हलवा आदि तरह-तरह के मीठे एवं नमकीन व्यंजन बनाकर प्रतिभागी लाए थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन शारडा संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं मध्य प्रदेश ने कहा कि श्री अन्न हमारे प्रतिदिन के भोजन में शामिल करना चाहिए यह पौष्टिक एवं सुपाच्य होने के साथ-साथ ही सस्ता भी पड़ता है।
डॉ अनिल भदौरिया ने कहा कि मोटा अनाज हमारा पारंपरिक भोजन है हमें इसे पुनः अपनाना चाहिए तथा अधिक से अधिक मात्रा में पूरे परिवार को इसका उपयोग करना चाहिए प्रतियोगिता की निर्णायक थी डीएसपी श्रीमती किरण शर्मा , समाजसेवी श्रीमती कौशल दुबे एवं सुश्री संजीवनी सप्रे सेवानिवृत प्राचार्य।
डीएसपी श्रीमती किरण शर्मा ने कहा कि मोटा अनाज की फसल कम पानी में भी ली जा सकती है यह पथरीली जमीन पर भी उगाया जा सकता है।प्रारंभ में स्वागत भाषण डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर डॉक्टर सुप्रीयो मुखर्जी डॉक्टर दिनकर सप्रे ,डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉ प्रवीण गेडान,अर्चना टाइट्स, सरोज बंसल,रजनी चावड़े घनश्याम शर्मा श्रीमती रानी दुबे श्रीमती अनुराधा शर्मा रिचा द्विवेदी आदि उपस्थित थे।श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम प्रशंसा कामले, द्वितीय शिवांगी खान खोजे तथा तृतीय यशस्वी पाठक रही।
कार्यक्रम का संचालन .प्रदीप जोशी ने किया तथा आभार उपसंचालक डॉक्टर श्रीमती मृदुला सप्रे ने माना
उज्जैन ओंदुबर समाज की 15 महिलाओ ने श्री अन्न (मोटा अनाज)व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ यशस्वी पाठक विजेता रही सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ।*

