उप्र के दौरे पर जौनपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कुछ ही देर में सभा को करेंगे सम्बोधित
Spread the love उप्र के दौरे पर जौनपुर...
Spread the love उप्र के दौरे पर जौनपुर...
Spread the love गोरखपुर, 05 नवंबर । भारतीय...
Spread the love लखनऊ, 05 नवंबर। भारतीय जनता...
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब एजेंसियों ने शिकंजा कसते हुए प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू कर दी है।
रायपुर: चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप (Mahadev Online Betting App) सिंडिकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस बहुचर्चित अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के मास्टरमाइंड और को-प्रमोटर रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले इस अवैध साम्राज्य के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी हुई थी, और अब रवि उप्पल के शिकंजे में आने के बाद जांच एजेंसियों ने उसे भारत वापस लाने (प्रत्यर्पण) की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है।
छत्तीसगढ़ से जुड़े इस करोड़ों रुपए के अवैध सट्टा नेटवर्क ने देश भर में हड़कंप मचा रखा था। कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों, हवाला कारोबारियों और सेलिब्रिटीज के नाम इस सिंडिकेट से जुड़े होने के कारण यह मामला लगातार राष्ट्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर था। रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर पर लंबे समय से रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी थे। अब दुबई में रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क के अन्य छिपे हुए चेहरों और वित्तीय लेन-देन की परते तेजी से बाहर आएंगी।
