यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
इंदौर, 19 फरवरी, 2024: (देवेन्द्र साहू)अपोलो हॉस्पिटल्स, विजय नगर, इंदौर ने मध्य भारत की अपनी तरह की पहली समर्पित ए. आइ. असिस्टेड सर्जिकल गाइडेंस , प्रिसिजन स्पाइन और न्यूरो सर्जरी लॉन्च की है, जो इस क्षेत्र में जटिल स्पाइन सर्जरी के लिए एक प्रमुख माइलस्टोन है। यह यूनिट जटिल रीढ़ की बीमारियों वाले मरीजों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सर्जिकल गाइडेंस सिस्टम के साथ मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी और ट्रीटमेंट प्रदान करेगी। ईज़ी नैव सर्जिकल गाइडेंस सिस्टम यूनिट की न्यूरो और स्पाइन सर्जरी की तकनीकी क्षमता का विस्तार करेगी।
यह सिस्टम एक यूनिक ऑप्टिकल पैटर्न रिकॉगनाइजेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है
जो 3डी ट्रैकिंग में सब मिलीमीटर तक एक्यूरेसी प्रदान करता है। सिस्टम में एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी भी है जो वायरलेस टेक्निक का उपयोग करके सर्जनों को ऑपरेशन के दौरान गतिशीलता प्रदान करती है और उन्हें अगले स्टेप के लिए गाइड करती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ये सिस्टम दूरी का अंदाजा पहले से कर लेता है और सर्जन को प्लानिंग बनाने में मदद करता है जीपीएस जिस तरीके से वाहन चालक को अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने में मदद करता है यह तकनीक सर्जन को इसी तरह से मदद करती है और ऑपरेशन के दौरान गाइड कर उन्हें सहायता करता है। यह सिस्टम 3डी सी-आर्म, सीटी स्कैन जैसे मौजूदा अस्पताल इमेजिंग सिस्टम के साथ सहजता से इंटीग्रेट होता है। यह टेक्नोलॉजी सटीक सर्जरी को सक्षम बनाती है – जिसके परिणामस्वरूप बेहतर अलाइनमेंट प्राप्त होता जिससे ट्रिटमेंट के बेहतर रिजल्ट मिलते हैं और पेशेंट को अपने डेली रुटिन में वापस लौटने में भी मदद मिलती है।
इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुबोध जैन ने कहा,
”बदलती लाइफस्टाइल के कारण दुनिया भर में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं और आज हम भारतीयों में भी इसकी समस्या लगातार बढ़ रही है। कम शारीरिक गतिविधि, लंबे समय तक बैठे रहना, पोस्चर से संबंधी चिंताएं इस समस्या को बढ़ा रही हैं। टेक्नोलॉजी, आज के समय में सर्जनों को सटीक परिणाम देने व उन्हें मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक डॉक्टर के लिए असिस्टेड इंटेलिजेंस है और ईज़ी नैव जैसा प्लेटफॉर्म स्पाइन या न्यूरो सर्जिकल केस पर ऑपरेशन करते समय बहुत अधिक मददगार साबित होता है – क्योंकि हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि सब कुछ बिल्कुल सही तरीके से हो। यह एक बढ़िया एडिशन है और इससे हमारे मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद मिलेगी’
अपोलो हॉस्पिटल इंदौर के न्यूरो सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अंकित माथुर ने कहा कि, “ईज़ी नैव सर्जिकल गाइडेंस सिस्टम अत्यधिक विश्वसनीय है और विश्वभर के प्रमुख सर्जनों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। एआई बेस्ड सर्जिकल गाइडेंस सिस्टम को यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि सर्जन को स्पाइन इंप्लांट की पोजीशन मिले और वह सब मिलीमीटर एक्यूरेसी के साथ अलाइन हो। यह सिस्टम सर्जन को 100% एक्यूरेसी के साथ इंप्लांट करने में सक्षम बनाती है। इस टेक्नोलॉजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई अतिरिक्त कंज्यूमेबल कॉस्ट नहीं है – जो मुझे लगता है कि हमारे पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है।
अपोलो हॉस्पिटल इंदौर के डॉ. ऋषी गुप्ता ने कहा कि “यह टेक्नोलॉजी उपलब्ध, सबसे एडवांस्ड सिस्टम्स में से एक है। यह सिस्टम स्टैंडर्ड स्पाइनल फ्यूजन करने वाले किसी भी अनुभवी सर्जन की तुलना में तेज और अधिक सटीक साबित हुई है, हमें बहुत खुशी है कि हमारे मरीजों अमेरिका या यूरोप के सबसे अच्छे सेंटर जैसी
