इंदौर – (देवेन्द्र साहू) ऑल इण्डिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा दाल मिलों की नवीनतम तकनीकों की मशीनरी की एक्जीबिशन में दूसरे दिन भारी संख्या में व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस एक्जीबिशन में देश भर से लगभग 1000 से 1500 दाल मिलर्स एवं दलहन और खाद्यान्न व्यापारी हेदराबाद, केकड़ी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जूनागढ़, बीकानेर, अहमदाबाद, गोधरा, जलगाव, खांमगाव, नागपूर, मुम्बई, कटनी, ग्वालियर, गुना, जबलपुर, शिवपुरी, पिपरिया, रायपुर, खम्मम, तेलंगाना, विजयवाडा, सूरत, हाथरस, लखनऊ, कानपुर, बहराइच, भुवनेश्वर सहित अनेक शहरों से सम्मिलित हुए ।
एक्जीबिशन में भाग लेने के लिए टर्की, स्पेन, चीन और कोरिया के अतिरिक्त अन्य देशों से एक्सपर्ट भी आए हुए हैं। यह जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया दाल मिल एसोसिएशन के प्रबंध संचालक एवं अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी विजय लाहोटी, अनिल सुरेका, सुभाष गुप्ता, मुन्नालाल बंसल, तथा दिनेश
अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा इंदौर में दाल मिलों की आधुनिक व नई टेक्नालॉजी की मशीनों और मशीनरी पार्ट्स तथा नवीनतम कलर सॉर्टेक्स मशीनों का तीन दिवसीय महाकुम्भ 02, 03 एवं 04 फरवरी 2024 को “श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर” नेमावर रोड़ चौराहा के पास, बायपास रोड़ (आगरा-बॉम्बे
हाई-वे), मुंडला नायता, इंदौर (म.प्र) पर चल रहा है। 01) दाल इण्डस्ट्रीज से सम्बंधित इस एक्जीबिशन का आयोजन इंदौर में चौथी बार हो रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने इस एक्जीबिशन के आयोजन के मुख्य उद्देश्यों एवं दाल इण्डस्ट्रीज में नवीनतम टेक्नालॉजी की मशीनरी से दालो दाल मिल इंडस्ट्रीज में आने वाले क्रांतिकारी परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक्जीबिशन में अनेक नेशनल एवं इंटरनेशनल कम्पनियां आई हुई हैं, जिसमें
प्रमुख रूप से इन कंपनियों के प्रमुख से कंपनी के उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई
जिनका निर्यात विश्व के विभिन्न देशों में किया जाता है:-
a) सिमागा (स्पेन) – साईलोज निर्माता कंपनी के सीईओ श्री हरेश पण्ड्या ने बताया कि कंपनी द्वारा चैन के सुरक्षित स्टॉरिज के लिए कंपनी द्वारा बनाए गए साईलोज भारत ही नहीं बल्कि जर्मनी, रोमानिया, रशिया, कोलम्बिया, इजीप्ट, कोरिया, नेपाल, श्रीलंका सहित विश्व के 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किए जाते है।
b) ए.टी.एस. इंटरनेशनल (साउथ कोरीया) कलर सार्टेक्स मशीन के प्रमुख श्री आर के गोस्वामी ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्मित कलर सॉर्टेक्स मशीन की मांग विश्व के लगभग 110 देशों मे है, जहां निरंतर कंपनी द्वारा मशीनों का निर्यात किया जाता है ।
c) ओबीयक (टकर्की) : साईलोज, दाल एवं ग्रैन ड्रायर निर्माता कंपनी के एमडी श्री अश्विनी कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा बनाए गए उत्पाद साईलोज, दाल एवं चैन ड्रायर ऑल वर्ल्ड मे करीब 125 देशों को निर्यात किए जाते है।
d) फेमसन (चीन) :- इंटीग्रेटेड सोल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी ट्रेड प्रमुख श्री अरुण कुमार ने बताया कि ग्रेन स्टोरेज के साईलोज 140 से अधिक देशों में दाल मिलर्स और फ्लॉअर मिल को एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
e) पिंगल ग्रुप (चीन) कंपनी द्वारा निर्मित मिलिंग इक्विप्मेन्ट, क्लीनिंग इक्विप्मेन्ट, पेकिंग सोल्यूशंस इक्विप्मेन्ट, टर्नकी सोल्यूशंस इक्विप्मेन्ट, रोल फ्लूटिंग और रोल सेन्डब्लास्टींग सर्विस इक्विप्मेन्ट पूरे विश्व की कंपनियों के मुकाबले कम दाम होने के कारण इन उपकरणों
का सबसे ज्यादा निर्यात 60 से अधिक देशों मे निर्यात होता है। ए जी आई मिलटेक (कनाडा) : साईलोज निर्माता कंपनी के सीईओ श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया की कंपनी द्वारा निर्मित कलर सॉर्टेक्स मशीन और साईलोज की डिमांड पूरे विश्व मे है, क्योंकि कंपनी द्वारा निर्मित कलर सॉर्टेक्स मशीन सम्पूर्ण दालों, अनाज, सीड्स के अतिरिक्त मल्टी ग्रन की प्रोसेसिंग में उपयोगी है।
g) लॅबटन (कनाडा) : साईलोज निर्माता कंपनी के प्रमुख ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्मित साईलोज की मांग ज्यादातर अफ्रीकी देशों में है, जहां कंपनी द्वारा अपने उत्पाद एक्सपोर्ट किए जाते है।
h) तुलसी अग्रो (राजकोट) क्लीनिंग व मिलिंग मशीन निर्माता के सीईओ श्री अंकुर कनेरिया ने बताया कि पूरे भारत के अतिरिक्त सभी अफ्रीकन देशों में हमारी क्लीनिंग व मिलिंग मशीनो का निर्यात होता है।
i) परफेक्ट टेक्नोलॉजी (राजकोट) डायरेक्टर श्री साबिर फकीर ने बताया कि समस्त कृषि उत्पाद एवं फूड प्रोसेसिंग की मशीनरी कंपनी द्वारा निर्मित की जाती है, जिनकी उपयोगिता भारत के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त विदेशों में भी लगभग 125 देशों में निर्यात किया जाता है।
j) श्री विरात्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (जोधपुर): सीईओ श्री पोखरराम चौधरी ने बताया कि दालमिल, राइसमिल, फ्लौअर मिल, बेसन प्लांट, सॉर्टेक्स क्लीनिंग प्लांट, सीड क्लीनिंग प्लांट सहित सीड प्रोसेसिंग प्लांट कंपनी द्वारा विश्व स्तरीय गुणवत्ता और आधुनिकता के साथ निर्माण किए जाते है।
k) नवासासयमा दांडेकर प्रा.लि. (पुणे) सीईओ श्री प्रसाद जरीपटके ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्मित क्लासिफ़ायर, डिस्टोनर, डेसकिनर, इलेक्ट्रॉनिक डोजर, चैन हीटर, कंट्रोल पीनल, कलर सॉर्टर, बेगींग मशीन इत्यादि उत्पादों की मांग भारत के अलावा दुबई, श्रीलंका और कई अफ्रीकन देशों मे है।
03) इंटरनेशनल कंपनियों के अलावा देश के अनेक राज्यों जैसे- महाराष्ट्र (पूना). कर्नाटक (बैंगलोर), दिल्ली (नोएडा), फरीदाबाद, कोयंबटूर, कोच्चिन, अहमदाबाद, राजकोट, सिद्धपुर, लुधियाना, चंडीगढ़ सहित अनेक शहरों से बड़ी संख्या में कम्पनियां भाग लेने इंदौर आई हैं।
04) परम्परागत दाल मिल मशीनरी से जो दाल निर्माण होती आई हैं, उन दालों को घरों में उपयोग के पूर्व बीनना एवं छानना पड़ता है। दाल इण्डस्ट्रीज में नई टेक्नालॉजी की मशीनों के उपयोग से आम उपभोक्ताओं को साफ स्वच्छ एवं अच्छी क्वालिटी की दालें उपलब्ध हो सकेंगी।
05) दाल की छोटी पैकिंग मशीन, जिसमें 1 किलो की दाल पैक हो सके, वह मशीन भी इस एक्जीबिशन में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
06) देश भर में दाल मिल। फ्लोअर मिल की आधुनिक व नई टेक्नॉलाजी की मशीनें भारत के समस्त व्यापारियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही यह प्रयास संस्था के द्वारा किया गया है, ताकि भविष्य में दाल मिलों में नई टेक्नालॉजी की मशीनों का उपयोग हो सके।
07) समस्त प्रकार की दालें 20 किलो के पैकिंग में उपलब्ध कराने के लिए जूट बैग व प्लास्टिक बैग की कई निर्माता कम्पनियां इसमें भाग ले रही है।
08) नई टेक्नालॉजी की कलर सॉर्टेक्स मशीन आने से दालों की क्वालिटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है, जिससे दाल प्रोसेसिंग के दौरान दालों की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार हुआ है।
09) दाल इण्डस्ट्रीज में आधुनिक एवं नवीनतम मशीनें आने से कारखानों की उत्पादन क्षमता में भी पूर्व की तुलना में काफी वृद्धि होगी, साथ ही कम समय में अधिक उत्पादन हो सकेगा।
10) एक्जीबिशन में उपलब्ध नई टेक्नालॉजी की मशीनों के प्रदर्शन से मेकेनिकल एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।
11) आधुनिक ट्रक लोडर मशीन से दाल इण्डस्ट्रीज में माल के लदान में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 100 कि.ग्रा. की बोरियां उठाने में मानव श्रम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रक लोडर मशीन से 50 कि.ग्रा. से लगाकर 100 कि.ग्रा. तक की बोरियां भी आसानी एवं सुगमता से लोड की जा सकेगी।
12) अभी वर्तमान में दाल इण्डस्ट्रीज में प्रोसेसिंग गुड्स कारखानों में जगह-जगह पर संग्रहित रहता है, नवीनतम साइलोज मशीन के आने से प्रोसेस गुड्स के संग्रहण में काफी आसानी होगी। साइलोज मशीन में अधिकतम मात्रा में माल का संग्रहण किया जा सकेगा, जिससे मानव श्रम एवं समय की काफी बचत होगी।
