
11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में दिये जाएंगे सम्मानl
उज्जैन।चौबीसवां अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 11 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है । वर्ष 2024 का कालिदास सम्मान देश के ख्यातनाम हिंदी-उर्दू के साहित्यकार दर्द शुजालपुरी को दिया जाएगा । वहीं शकुंतला सम्मान कवयित्री और शायरा शबनम अली को प्रदान किया जाएगा ।
आयोजन समिति के संस्थापक डॉ. महेन्द्र यादव ने बताया कि दर्द शुजालपुरी को साहित्य जगत् में रचना धर्मिता निभाते हुए लगभग पचपन वर्ष हो चुके हैं । बहुत कम उम्र में ही कविता लिखने लगे और लगभग 20 वर्ष की उम्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ करने लगे। पिछले पाँच दशकों से वे साहित्य जगत् में सक्रिय हैं । हे भुवन भारती, डाकिया आज ही लाया डाक, यौवन गागर छलक ना जाये जैसे कालजयी गीतों की रचना की है,वहीं उनकी लोकप्रिय ग़ज़लें बेटियाँ, लड़कियाँ आदि हैं ।
पिछले पांच दशक में साहित्य जगत् के कई पुरस्कार दिए जा चुके हैं ।
वहीं 1975 से शिक्षा विभाग में कार्यरत रहते हुए रिटायर्ड हो चुके हैं।
मूलतः मालवा क्षेत्र के रहने वाले दर्द शुजालपुरी वर्तमान में के खरगोन में निवासरत हैं ।
वहीं उज्जैन की रहने वाली लोकप्रिय शायरा शबनम अली लगभग दो दशक से कवि सम्मेलनों और मुशायरों में सक्रिय हैं। वे कई विदेश यात्राओं के साथ सम्मानित हो चुकी हैं । वर्ष 2024 का शकुंतला पुरस्कार शबनम अली को दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2024 का ठहाका पुरस्कार फ़िल्म अभिनेता वरुण शर्मा को,मालवा का रजनीकांत हास्य कवि सुरेन्द्र सर्किट को और यूथ आइकॉन का पुरस्कार युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव को दिया जाएगा ।
विश्व हास्य दिवस 11 जनवरी 2024, गुरुवार को शाम 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन ग्रांड होटल प्रांगण में आजोजित किया जाएगा । इसमें फ़िल्म अभिनेता वरुण शर्मा, प्रसिद्ध कॉमेडियन वी आई पी, कॉमेडियन ध्वनि, एंकर स्वर्णा मुद्गल अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे ।
इसी के साथ कवि दर्द शुजालपुरी, जॉनी बैरागी, सुरेन्द्र सर्किट, स्वयं श्रीवास्तव, शबनम अली अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे ।
विश्व हास्य दिवस पर होने वाले इस आयोजन में फ्रीगंज स्थित ग्रांड होटल में दोनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ठहाका सम्मेलन के 24वें वर्ष एक बार फिर सर्द रातों में ठहाके लगेंगे। प्रमुख आकर्षण फिल्म अभिनेता वरुण शर्मा रहेंगे जो अपने विशिष्ट अंदाज में दर्शकों को हसाएंगे गुदगुदाएंगे। टीवी विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण शर्मा को फिल्म फुकरे (2013) के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी सफलता मिली। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म आश्चर्यजनक रूप से हिट साबित हुई। फिल्म में इनके द्वारा निभाया गया ‘चूचा’ का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसी सीरीज की अगली फिल्म फुकरे रिटर्न्स में ‘चुचा’ के किरदार ने एक बार फिर धूम मचाई और यह फिल्म भी सुपर हिट रही। पिछले दिनों रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ ने भी सफलता के नए कीर्ति स्थापित किए। वरुण शर्मा की अन्य प्रमुख फिल्में रब्बा में क्या करूँ, वार्निंग, डॉली की डोली, छिछोरे, रूही, फ्राइडे, खानदानी सफाखाना, स्ट्रीट डांसर 3, किस किस को प्यार करूं, अर्जुन पटियाला, सर्कस, दिलवाले आदि शामिल हैं। वरुण ने अब तक के अपने कैरियर में शानदार अभिनय से कई पुरुस्कार जीते जिसमें कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्डस, कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए जी सिने अवार्ड, ओ टी टी प्लेटफार्म का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड शामिल है। कपिल शर्मा शो की ही तरह नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी का अड्डा वरुण शर्मा का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन चुका है।
इस वर्ष का 24वां अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मान फिल्म अभिनेता वरुण शर्मा को दिया जाएगा। ठहाका सम्मेलन आयोजन समिति के डॉ. महेन्द्र यादव के साथ हरिसिंह यादव, ललित लुल्ला, रितिक यादव, आशीष खंडेलवाल, राहुल प्रजापति, राजेंद्र शाह, मनोहर परमार, विजय तिवारी, रिषभ नागर, सलीम भाई, सुरेंद्र सिंह दरबार, मुर्तुजा अली, सफदर बेग, मुनव्वर बेग, प्रभात शर्मा, सूरज यादव, उज्ज्वल यादव, आशीष मालवीय, पंडित लखन शर्मा, मनीष सोलंकी, सुरेंद्र कुमार माधव, जितेन्द्र जोशी, मकसूद पठान आदि की प्रमुख भूमिका है।
