शाजापुर, 4 फरवरी 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
वृत्त क्रमांक 2 शाजापुर अंतर्गत माधवपुर, देवड़ा एवं बागली कंजर डेरों में थाना सुंदरसी, थाना बेरछा और आबकारी बल द्वारा सामूहिक दबिश दी गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 8300 किलोग्राम लाहन मौके पर नष्ट किया गया तथा करीब 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।
प्रकरण में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 12 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में सुंदरसी थाना प्रभारी मनीषा शर्मा, बेरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किराड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी बबीता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, लखन सिंह सिसोदिया, राकेश जमरा, अमित शर्मा तथा सैनिक देवकरण एवं बाबूलाल का विशेष योगदान