चंदेरी (पुष्कर राज श्रीवास्तव )-चंदेरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहनपुर में 5 जनवरी को हुए उप चुनाव की मंगलवार को मतगणना हुई। तहसील परिसर में सुबह 7 बजे शुरू हुई मतगणना के परिणामों में प्रीति शेषा पत्नी बिनीत शेषा 246 मतों से विजई घोषित हुई। रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार दीपक शुक्ला की उपस्थिति और भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई रिटर्निंग ऑफिसर दीपक शुक्ला ने बताया कि मोहनपुर सरपंच पद के उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे मतगणना के बाद भागराज पाल को 359 वोट, जयराम लोधी 14 वोट, प्रीति शेषा 605 वोट, रजनीश शेषा 113 वोट, सुनील लोधी 82 वोट, नोटा पर 12 वोट मिले। कुल 1186 वोट डाले गए थे। इस तरह प्रीति शेषा पत्नी विनीत शेषा 246 बातों से विजय हुई। यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व सरपंच पंडित केशव प्रसाद शेषा के निधन के बाद यह उपचुनाव हुआ है। उपचुनाव में पूर्व सरपंच केशव प्रसाद शेषा की पुत्रवधू प्रीति शेषा विजय हुई है। जीत के बाद समर्थकों ने सरपंच प्रीति शेषा और परिवार जनों को माला पहनकर, मिठाई खिलाकर और आतिशवाजी चलाकर शुभकामनाएं दी।
