मुंबई, । अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र में एक अलग ही सियासी घमासान शुरू हो गया है. दरअसल राम मंदिर के लोकार्पण समारोह के लिए देश भर के वीवीआईपी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. महाराष्ट्र से भी कई वीवीआईपी को न्योता दिया गया है. लेकिन अबतक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कभी एनडीए के सहयोगी रहे उद्धव ठाकरे का नाम वीवीआईपी व्यक्तियों की सूची में नहीं है. सूत्रों के मुताबिक वीवीआईपी सूची से जहां उद्धव ठाकरे का नाम गायब है, वहीं राज ठाकरे का नाम इस सूची में होने की बात कही जा रही है. बहरहाल वीवीआईपी लिस्ट को लेकर महाराष्ट्र में सियासत एक बार फिर गरमाने की संभावना नजर आ रही है।
