● आरोपियों से एक टाटा एस व एक आई- 20 कार कुल कीमत लगभग 10 लाख के वाहन किए जप्त ।
● आई-20 कार के पूर्व मालिक ने ही कार चोरी का षडयंत्र कर दिया चोरी को अंजाम।
इंदौर, – शहर मे चोरी/नकबजनी वाहन चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर श्री विजय चौधरी द्वारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर को दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना जूनी इन्दौर क्षेत्र मे हुई 02 चार पहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपी को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना जूनी इंदौर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 31/01/2026 की रात मे पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुलजार चौराहे से हनिफ खान निवासी- नूरी कालोनी इन्दौर का टाटा एस वाहन क्रं. एमपी68जे5522 व मोरी वाले बाबा दरगाह के पास से मोहम्मद सोहेल खान की हुण्डाई आई 20 कार क्रमांक एमपी09सीएस0806 को अज्ञात वाहन चोर चोरी करके ले गये थे। जिस पर से फरियादी वाहन स्वामी की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर पर धारा 303 (2) बीएनएस अंतर्गत अपराधिक प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिये गये।
उक्त वाहनो की पतारसी के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुये चोरी गये वाहनो की पतारशी हेतु तकनीकी साक्ष्य संकलित किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा चोरी गये दोनो वाहनो की पातारसी हेतु लगातार प्रयास कर घटना स्थल एंव इंदौर शहर के लगभग 500 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये और फुटेज के आधार पर वाहन चोरो का पीछा करते हुये सिंमरोल बायीग्राम पर मदिर के पास उक्त टाटा एस वाहन बरामद किया ।
और इसी प्रकार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी गई आई-20 कार क्रमाक एमपी09सीएस0806 ग्राम बंजारी के रमीज राजा खान निवासी- ग्राम करोदिया के गोडाउन मे से बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वाहन चोर रमीज खाँन ही आई-20 कार का पूर्व मालिक था जिसने अपनी कार मोहम्मद सोहेल खान निवासी- इन्दौर को करीब 02 वर्ष पहले बेच चूका था लेकिन आई-20 कार का नाम ट्रासफर नही कराये जाने पर पूर्व वाहन स्वामी रमीज राजा के व्दारा रैकी की जाकर वाहन मैकेनिक जाहिद हसैन निवासी-माणिकबाग के गैरेज से आई-20 कार को चोरी कर लिया गया। जिसे जूनी इन्दौर पुलिस के व्दारा 24 घटे के भीतर ही तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दोनो चोरी गये चार पहिया कि बरामदगी की जाकर आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इंदौर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, प्र.आर. किशोर सोनगरा, आर. श्याम मालवीय, आर. योगेश जाट, आर. कपिल रावत, आर. त्रिलोक, आर. गोविंदा का सरहानीय योगदान रहा।
