कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा अगले साल पश्चिम बंगाल की 40 संसदीय सीटों में से 35 से अधिक सीटें जीतेगी। बीजेपी नेता ने महुआ मोइत्रा का हवाला देते हुए कहा कि दीदी के सांसद उपहार के बदले व्यापारियों के साथ अपना पासवर्ड साझा करते हैं और अब वह उस सांसद को बचाने की कोशिश कर रही हैं। बंगाल में गरीबों के बारे में कितने सवाल पूछे गए? वे ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि गरीब उन्हें महंगे उपहार नहीं दे सकते।
गृहमंत्री ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के लिए विवादों में आए तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके सांसद उपराष्ट्रपति की नकल भी करते हैं। क्या यह एक सांसद को शोभा देता है?
