दो डिप्टी सीएम ने भी लीं मुख्यमंत्री के साथ शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल बने उपमुख्यमंत्री
भोपाल। उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव (Mohan Yadav) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री SHREE नरेंद्र मोदी और राज्यपाल SHREE मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।
प्रधानमंत्री SHREE नरेंद्र मोदी सहित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में डॉ. मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल SHREE मंगूभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के लिए मोतीलाल स्टेडियम में विशाल डोम बनाया गया था, जिसमें 2 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, अजीत पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेंद्रसिंह, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंडराज शर्मा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो भी शामिल हुए। शपथ के बाद यादव सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनका आशीर्वाद लिया।
