इंदौर – एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने आज भोपाल में प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेट कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री योगेश मेहता ने माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान प्रदेश के वर्तमान औद्योगिक परिदृष्य पर आकृष्ट करते हुए एमएसएमई सेक्टर के विकास, औद्योगिक क्षेत्रों के अधोसरंचना विकास एवं क्लस्टर विकास आदि जैसे मुद्दो पर चर्चा की। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने निकट भविष्य में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं विविध समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिलाते हुए उद्योगपतियों से शीघ्र ही चर्चा हेतु आश्वस्त किया।
