इन्दौर । सेंट नार्बट स्कूल पर आज इंटर स्कूल सहोदय योग स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं की श्रेणी में सराफा विद्या निकेतन की भक्ति तुषार यादव ने द्वितीय एवं बालक वर्ग में राज अर्जुन सूर्यवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं में बालिका वर्ग में एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल की देवीशी गुप्ता प्रथम एवं चमेली देवी पिब्लक स्कूल की एंजल जैन तृतीय विजेता रही। इसी तरह बालक वर्ग में एमराल्ड हाईट्स के युग यादव ने प्रथम एवं चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु भदौरिया द्वितीय विजेता रहे। स्पर्धा के निर्णायक सुश्री मानसी बागोरा एवं श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता थे। सेंट नार्बट स्कूल की प्राचार्य एस.आर. ग्रेसी एवं सराफा विद्या निकेतन के सी.एल. नागर ने उक्त जानकारी दी।
