बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
इंदौर, इंदौर में एंगेज एस्केप द्वारा आयोजित “वन फेस्ट 2.0” का सफल आयोजन हाई स्ट्रीट अपोलो में संपन्न हुआ।

“इंदौर – वन प्लेस , एंडलेस एक्सपेरिएंसेस ” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति, संगीत, मनोरंजन व सामुदायिक जुड़ाव का अनूठा अनुभव प्राप्त किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन कॉन्सर्ट रहा, जहां भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही लाइव म्यूजिक, इंटरैक्टिव गेम्स, क्रिएटिव वर्कशॉप्स और विभिन्न स्टॉल्स ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। दिनभर चले इस उत्सव में युवाओं, परिवारों और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।एंगेज एस्केप के संस्थापक भाई-बहन हर्ष सक्सेना और तान्या सक्सेना ने बताया कि उनका उद्देश्य इंदौर में ऐसे अनुभवात्मक आयोजनों का मंच तैयार करना है, जहां लोग नए लोगों से जुड़ सकें, सीख सकें और मनोरंजन के साथ यादगार पल बिता सकें। Engage Escape द्वारा शहर में नियमित रूप से जैमिंग सेशंस , गेम नाइट्स , आर्ट वर्कशॉप्स , फाउंडर्स मीटअपस एवं अन्य सोशलाइजिंग इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं।
वन फेस्ट 2.0 में लगे फूड, लाइफस्टाइल और क्रिएटिव स्टॉल्स को भी लोगों का भरपूर प्रतिसाद मिला। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिसने इसे इंदौर के यादगार सामुदायिक आयोजनों में शामिल कर दिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।
