वर्षावास की तैयारियों को लेकर साधारण सभा संपन्न, महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
उज्जैन। आदिश्वर भगवान की पेड़ी स्थित आचार्य विजय हीर सुरिश्वर बड़ा उपाश्रय में समाज की साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता विमल पगारिया ने की, जबकि संचालन राजेश पटनी द्वारा किया गया।सभा में आगामी वर्षावास को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान 5 जून 2026 को नागदा जाकर प. पू. साध्वी जी श्री उपेन्द्रयशा श्री जी म. सा. आदि ठाणा 4 से वर्षावास हेतु विनती करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
बैठक में वर्षावास एवं धार्मिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
वर्षावास की व्यवस्थाओं के लिए विमल भंडारी, मनोज कोठारी, दीपक जैन, राकेश नाहटा, अनिल कंकरेचा एवं संजय खेमसरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रमों के समन्वय के लिए रखबचंद कंकरेचा, विजय कंकरेचा, रमेशचंद्र कंकरेचा, अंकित जैन, सरदारमल तलेरा एवं नरेंद्र बांठिया को दायित्व दिया गया।
इसके साथ ही समाज की गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों एवं समाचारों के प्रचार-प्रसार के लिए अश्विन चोपड़ा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
सभा में उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी आयोजनों की सफलता को लेकर अपने सुझाव रखे और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सभा के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने लाभ लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।