मुंबई, । महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आतंकियों को 11 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है. इनमें से दो को पुणे एटीएस ने कोथरुड से गिरफ्तार किया था. इन चारों का संबंध कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस से है। इस आतंकी संगठन के तार पूरे देश में फैले हुए हैं. पुणे से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद यूसुफ खान और मोहम्मद यूनुस साकी कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उन्हें दूसरों से तकनीकी मदद मिल रही थी. जुल्फिकार अली बड़ौदावाला उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग में तकनीकी सहायता भी प्रदान कर रहा था। चौथा आरोपी सीमाब काजी भी आईटी इंजीनियर है. इन चारों द्वारा विस्फोटक बनाने का प्रयास भी प्रारम्भ किया गया। उसे अन्य साथियों से तकनीकी जानकारी तो मिल ही रही थी, साथ ही वेब सीरीज और यूट्यूब के जरिए भी उसे विस्फोटक बनाने की जानकारी मिल रही थी. जिन दोनों को पुणे से गिरफ्तार किया गया था, उनके फ्लैट से एक सफेद पदार्थ मिला था, जिसे प्रयोगशाला में भेजने के बाद पता चला कि वह पदार्थ विस्फोटक था. इससे साफ है कि उनका इरादा बड़ा नुकसान पहुंचाने का है. इन चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने इन्हें 11 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें इमरान खान और यूनुस साकी को कोथरुड से, सीमाब काजी को रत्नागिरी से और अब्दुल पठान को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया. जांच में पता चला कि चारों एक-दूसरे के संपर्क में थे और अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर दूसरों से संपर्क कर रहे थे।
