नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने फेसबुक वीडियो शेयर कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और हेट स्पीच के मामले में आरोपी साजिद को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है।साजिद और अन्य दो साथियों के खिलाफ थाना सारण में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करेगा, सामाजिक सौहार्द खराब करेगा। फरीदाबाद की शांति भंग करेगा। ऐसे आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा, कानून व्यवस्था भंग कर सरकारी आदेश की अवहेलना कर अराजकता फैलाने की कोशिश की है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियो की पुलिस टीम कर रही है तलाश मामले में तफ्तीश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद नाम के व्यक्ति के रुप में हुई है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी की पिछले 3 साल से एनआईटी में सैलून की दुकान है।
आरोपी वर्तमान में एनआईटी फरीदाबाद में रह रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रबंधक सारन राजेश बागडी की टीम द्वारा की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
