योग दिवस 2023 को मनाने की श्रृंखला में कार्यक्रम का आयोजन- साइकल रैली में 150 से अधिक प्रहरियों ने भाग लिया
इन्दौर 16 जून 2023 . केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल द्वारा 19वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मानाने की श्रृंखला में आज इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में योग के लिए जागरुकता फैलाने के लिए साईकल रैली का आयोजन किया।
- महिला प्रहरी सहित 150 प्रहरियों ने आज सुबह केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, एयरपोर्ट रोड़, परिसर से साइक्लोथोन कार्यक्रम की शुरुआत की जिसे श्री कुलदीप कुमार गुलिया, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, इन्दौर द्वारा झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस साइक्लोथोन रैली जिसमें अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं प्रहरी शामिल थे, का नेतृत्व श्री तीर्थ आचार्या, कमांडेण्ट (प्रशिक्षण व समन्वय), सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया। साइकल रैली इन्दौर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी जोकि सीमा सुरक्षा बल की पायलट मोटरसाइकल तथा हल्के वाहन द्वारा अनुरक्षित किया गया था।
- प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीत, “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम” एवं “जय हिन्द” जैसे नारों के वाहनों पर योग के बैनर तथा फ्लैक्स लगे हुए थे जिसकी वजह से क्षेत्र में राष्ट्र भक्ति का माहौल तैयार हो गया। स्थानीय निवासियों ने सीमा सुरक्षा बल के प्रहरियों का उत्साह जोश एवं मनोबल को के साथ बढ़ाया जोकि आत्मबल को बढ़ाने लायक था।
