2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
इंदौर। ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर की फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “BGI Hackathon 2026 – Vision 2047 | Viksit Bharat” में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
यह प्रतिष्ठित हैकाथॉन बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा मई 2026 में BGI-SDBC कैंपस, इंदौर में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता का विषय “Cybersecurity, Blockchain & Digital Trust” था, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने Web 3.0 आधारित विकेंद्रीकृत डॉक्यूमेंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम विकसित कर अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और समस्या-समाधान कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके अभिनव प्रोजेक्ट को निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया।
टीम के सदस्य
रोहित पिंसन थॉमस
योग घोघरी
देवराज श्रीवास्तव
प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक टीमों और 2800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त करना विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।
इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों को डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डीन, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा डॉ. ममता मीना, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग का सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के माननीय पदाधिकारियों श्री प्रवीण ठकराल (चांसलर), प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई (प्रो चांसलर), श्री गौरव ठकराल (प्रो चांसलर), प्रो. (डॉ.) गरिमा घई (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर), प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे (वाइस चांसलर) तथा श्री अजयेन्द्र नाथ (डिप्टी रजिस्ट्रार) ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
