Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
माधव एक्सप्रेस/चंदेरी सैयद काले शाह तपावावडी चंदेरी का 30 वां उर्स मुबारक 14 जून से शुरू हो रहा है जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कब्बाल आ रहें हैं। उर्स कमेटी के सदर विजय बंटू कोली ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले बाबा सैयद काले शाह मौहल्ला तपावावडी के एक दिवसीय उर्स की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है। इस बार उर्स में हिंदुस्तान के मशहूर कब्बाल साकिब अली साबरी उप्र और बाबू ग़ुलाम बारसी बिहार के बीच कब्बाली का प्रोग्राम होगा। इस बार उर्स में साउंड सिस्टम टेंट बाहर से बुलाए गए हैं।
आपने बताया कि हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक उर्स मुबारक सब लोगों के सहयोग से संपन्न होता है । इस एक दिवसीय उर्स मुबारक में डा केपी यादव पूर्व सांसद गुना राव अजय सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अशोकनगर, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी विधायक चंदेरी आलोक तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक, मलकीतसिंह संधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष दशरथ कोली अध्यक्ष नगर पालिका चंदेरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दरगाह हजरत सैयद काले शाह बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। उर्स में सभी धर्म के लोग बाबा के दरबार में अपनी फरियाद लगाते हैं। और बाबा के उर्स मुबारक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उर्स कमेटी के मेम्बर्स मनोहर लाल कोली महावीर कोली, राजकुमार कोली रोबिट कोली, नीरज प्रजापति भरत कोली,अमित कोली,लालू पठान आशिक ख़ान शाकिर खान बंटी इमरान खान सगीर खान छोटे बाबू आदि ने शहरवासियों और बाहर से आने वाले मेहमानों से उर्स मुबारक में आने की और उर्स को कामयाब बनाने अपील की है।
मंच का संचालन एडवोकेट अनीस उल्ला खान नवभारत द्वारा किया जाएगा
