युवाओं और आदिवासियों के लिए जमीनी कार्य किया
2 वर्ष के लिए राज्य शासन ने नियुक्ति दी
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने इंदौर के डॉ.निशांत खरे को 2 वर्ष के लिए मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। मध्यप्रदेश शासन ने इस संबंध में आज ही आदेश जारी किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ.निशांत खरे की गिनती ख्यात प्लास्टिक सर्जन के रुप में होती है। डॉ.निशांत खरे ने जनजातीय क्षेत्रों में और युवाओं के लिए जमीनी कार्य किया है। वे एक शानदार वक्ता होने के साथ ही अपनी शानदार संगठन क्षमता के लिए जाने जाते है। हाल ही में उन्होंने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया था। वे सफल चिकित्सक होने साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाते है। कोविड के समय शहर में आवश्यक चिकित्सा सामग्री जुटाना हो या फिर प्रभावितों को समुचित इलाज समय पर मिल सके इसके लिए डॉ.निशांत खरे ने ही कार्ययोजना बनाई थी।
राधा स्वामी सत्संग ब्यास में देश के दूसरे बड़े कोविड सेंटर को आकार देने में भी डॉ.निशांत खरे की प्रमुख भूमिका थी।
