यूजर्स बोले, नौटंकी इनसे कितनी भी करवा लो, कभी इनका मन नहीं भरता
मुंबई । बॉलीवुड कलाकार राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही। बीते साल आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह कर सबको हैरान कर दिया था। इतना ही ही नहीं राखी ने आदिल संग निकाह कर इस्लाम कबूल किया था और अपना नाम राखी से बदलकर फातिमा रख लिया था। ऐसे में अब अदाकारा रमजान के महीने में रोजा रख रही है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। बता दें राखी सावंत ने पहले ही कहा था कि भले ही आदिल उनके साथ बुरा व्यवहार करें, लेकिन वह रोजा जरूर रखेंगी। इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना रोजा खोलने इफ्तार पार्टी में पहुंचीं, जहां उनके दोस्त भी शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में राखी बुर्का पहने नजर आईं और उन्होंने नकाब हाथ में ले रखा था, लेकिन नकाब उनके हाथ से नीचे गिर जाता है। इस वीडियो में राखी जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही है। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही है। राखी ने रोजा खोलने से पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर अल्लाह की इबादत की और खजूर के साथ अपना रोजा खोला। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, नौटंकी इनसे कितनी भी करवा लो, कभी इनका मन नहीं भरता। दूसरे ने लिखा यह कभी हिंदू होती हैं। कभी क्रिश्चियन और कभी मुस्लिम। एक ने लिखा, मुझे लगता है कि आप नकाब की इज्जत नहीं करतीं, इसलिए ये सब नाटक करने से कुछ नहीं होगा। आपको दुआ नहीं मिलेगी।
