उज्जैन/माधव एक्सप्रेस बुधवार को दूसरी पंचायत या खड़ा निरंजन में उज्जैन के शहर और वैष्णव संतो का मिलन समारोह बड़े ही हर्ष ओर उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रवींद्र पुरी महाराज और निर्मोही अखाड़े के श्री महंत मदन मोहन दास महाराज वृंदावन सहित सभी अखाड़ों के सन्त महंत और साधु संत मौजूद थे। इस अवसर पर महंत डॉ रामेस्वर दास महाराज ने कहा कि संतो की लड़ाई ,जैसे पानी मे लड़ मारो पर पानी अलग नही होता,वैसे ही हम उज्जैन के सन्त है,महंत भगवान दास महाराज ने कहा कि आज से हम लोगो के सब मतभेद खत्म हो गए है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आज के इस परिदृश्य में जब हमारे सामने हरिद्वार नासिक और उज्जैन के कुंभ मेले सामने ऐसे में सब संतो का साथ अति आवश्यक है ऐसे में श्री पंच निर्माण अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मदन मोहन दास जी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिसर को समर्थन देकर तीनों मेले साथ करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जूना खड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमंत रामेश्वर गिरी महाराज महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्याम गिरी महाराज राधे राधे बाबा,आनंद आखड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरानन्द सरस्वती महाराज नाशिक, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज,महामंडलेश्वर भगवान बापू,दिगम्बर आखड़ा के महंत रामचन्द्र दास महाराज,निर्वाणी आखड़ा के महंत दिग्विजय दास महाराज,निर्मोही आखड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीताराम दास महाराज,महंत महावीर नाथ महाराज,भगवान दास महाराज सरंगारी महाराज,सेवा गिरी महाराज,कृष्णानन्द ब्रह्मचारी महाराज,विशाल दास,परिषद के प्रबंधक डॉ गोविंद सोलंकी सहित सभी सन्त महंत मौजूद थे।
