नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveरायपुर: जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ...
Spread the loveरायपुर: जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ...
Spread the love इंदौर, 30 अगस्त 2026 – वर्ष 2026 डॉ. शरद...
Spread the love इस रणनीतिक समझौते के तहत, टीसीएस इस दिग्गज ऑटोमोबाइल...
टीवीएस अपाचे ने लॉन्च किया नया कैंपेन ‘तू रेस लगा’
o टीवीएस अपाचे के अब दुनिया भर में 7 मिलियन राइडर हैं
o कैंपेन की नई फ़िल्म – ‘तू रेस लगा’ टीवीएस अपाचे के अगले अध्याय की शुरुआत है, जो ग्राहकों को प्राथमिकता देने के वादे को मज़बूत बनाकर, राइडरों की नई पीढ़ी को प्रेरित कर मोटरसाइक्लिंग के भविष्य को आकार देती है।
मुंबई, 07 जुलाई, 2026: दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, और टीवीएस वेनु के एक भाग टीवीएस मोटर कंपनी ने आज अपने ब्रांड टीवीएस अपाचे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ब्राण्ड दुनिया भर में 7 मिलियन ग्राहकों के आंकड़े पर पहुंच गया है, इस अवसर पर कंपनी ने अपने नए कैंपेने ‘तू रेस लगा’ का भी अनावरण किया।
2005 में शुरुआत के बाद से ही, हर टीवीएस अपाचे को ‘ट्रैक टू रोड’ दृष्टिकोण पर डिज़ाइन किया गया है, जो टीवीएस रेसिंग की चैंपियनशिप जीतने वाली विशेषज्ञता को रोज़मर्रा के परफ़ॉर्मेंस में बदल देती है। रेसिंग में चार दशकों से अधिक की विरासत के साथ टीवीएस अपाचे- रेस पर आधारित टेक्नोलॉजी, सटीक इंजीनियरिंग और राइडर-उन्मुख इनोवेशन का बेहतरीन संयोजन है, और हर राइडर को बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस का अनुभव देती है।
मोटरसाइकलों के दायरे से बढ़कर टीवीएस अपाचे ने देश की सबसे जोशीली राइडिंग कम्युनिटीज़ में से एक बनाई है। 500,000 से अधिक रजिस्टर्ड सदस्यों वाली यह कम्युनिटी- परफोर्मेन्स, एडवेंचर और आपसी जुड़ाव के साथ एक दूसरे से जुड़ी है। क्युरेटेड राईड, टैªक पर शानदार, अनुभव और ब्राण्ड के साथ जुड़ाव के माध्यम से टीवीएस अपाचे ओनरशिप से कहीं आगे बढ़कर बेहतरीन कनेक्शन बनाती है।
पिछले सालों के दौरान टीवीएस अपाचे सेगमेंट में पहली बार कई फीचर्स लेकर आई है जैसे
रोटो-पेटल डिस्क ब्रेक्स, फ़्यूल इंजेक्शन, डुअल-चैनल एबीएस, मल्टीपल राइड मोड्स, टीवीएस ैउंतजग्वददमबजन्न्ए ग्लाइड थू्र टेक्नोलॉजी, बिल्ट-टू-ऑर्डर प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए फ़ैक्टरी कस्टमाइज़ेशन, कीलेस राइड सिस्टम, और ट्रैक्शन कंट्रोल व डायनामिक स्टेबिलिटी सिस्टम जैसे एडवांस्ड राइडर-असिस्ट फ़ीचर्स। 90 देशों में 7 मिलियन से अधिक ग्राहकों की ग्लोबल कम्युनिटी के साथ, टीवीएस अपाचे दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले परफ़ॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक बनी हुई है।
दुनिया भर में 7 मिलियन ग्राहकों की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, ब्रांड ने अपनी नई कैंपेन फ़िल्म “तू रेस लगा” लॉन्च की है। जिसे जाने-माने भारतीय फ़िल्मनिर्माता और नेशनल अवॉर्ड विजेता राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। टीवीएस अपाचे के ‘ट्रैक टू रोड’ दृष्टिकोण पर आधारित यह फ़िल्म, रेसट्रैक के रोमांच, कंट्रोल और जुनून के प्रति ब्रांड के नज़रिए को दर्शाती है।
ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इंडिया 2व्हीलर बिज़नेस के प्रेज़ीडेन्ट गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘हम 7 मिलियन राइडरों के जुनून के लिए आभारी हैं जिन्होंने पिदले दो दशकों में हम पर भरोसा किया है। रेसिंग की शुरुआत से लेकर एक ग्लोबल परफॉर्मेंस ब्रांड बनने तक का यह सफर टीवीएस मोटर इकोसिस्टम से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और लगन को दर्शाता है। आने वाले समय में भी हम इनोवेशन, विश्वस्तरीय विस्तार और मजबूत राइडर कम्युनिटी के ज़रिए परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग की सीमाओं को और आगे बढ़ाते रहेंगे।”
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिज़नेस हेड, श्री विमल सुम्बली ने कहा, “बीस साल पहले, टीवीएस अपाचे की शुरुआत एक विशेष विज़न के साथ हुई थी और यह विज़न था- ‘ट्रैक टू रोड’ दृष्टिकोण के ज़रिए रोज़ाना बाइक चलाने वालों तक रेसट्रैक का रोमांच, कंट्रोल और रेसिंग की काबिलियत पहुँचाना। आज, हम दुनिया भर में 7 मिलियन ग्राहकों की उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हमें गर्व है कि टीवीएस अपाचे दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक बन गया है, जिसके साथ राइडिंग के जोश से जुड़ी मजबूत कम्युनिटी जुड़ी है। ‘तू रेस लगा’ का लॉन्च इसी यात्रा को और उन सभी राइडरों को सम्मान देता है जो सीमाओं को पार करने, तरक्की को अपनाने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रेसिंग की भावना को बनाए रखने का फ़ैसला करते हैं। आने वाले समय में भी हम इनोवेशन, रेसिंग टेक्नोलॉजी और ऐसे अनुभवों के ज़रिए मोटरसाइक्लिंग को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दुनिया भर के राइडरों को प्रेरित करे।’’
टीवीएस अपाचे रेंज
टीवीएस अपाचे में स्ट्रीट/नेकेड, सुपरस्पोर्ट और एडवेंचर रैली टूरर मोटरसाइकिल सेगमेंट शामिल हैं, जिनमें 160सीसी से 310सीसी तक की इंजन क्षमता हैः
o स्ट्रीट/नेकेडः आरटीआर 160, आरटीआर 160 4वी, आरटीआर 180, आरटीआर 200 4वी, आरटीआर 310
o सुपरस्पोर्टः आरटीआर 310
o एडवेंचर रैली टूररः आटीएक्स
फ़िल्म देखें
टीवीएस अपाचे ‘तू रेस लगा’ अब यूट्यूब पर लाईव हो चुकी हैः
