सोनी की अत्याधुनिक ट्रू आरजीबी तकनीक से लैस, BRAVIA 9II और BRAVIA 7II टेलीविज़न आरजीबी बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो द्वारा संचालित हैं। इसके साथ ही, घर पर सोनी का अब तक का सबसे बेहतरीन सिनेमाई विजुअल और ऑडियो अनुभव देने के लिए इसमें बीम ट्वीटर के साथ अकाउस्टिक मल्टी-ऑडियो+™ और जेमिनाई आधारित गूगल टीवी जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं
BRAVIA 9II ट्रू आरजीबी – रंगों की नई दुनिया
या
BRAVIA 9II ट्रू आरजीबी -अब रंगों का भविष्य आपके सामने
नई दिल्ली, : सोनी इंडिया ने आज BRAVIA 9II लॉन्च करने की घोषणा की है, यह कंपनी के प्रीमियम ब्राविया टेलीविज़न लाइनअप में सबसे नया प्रोडक्ट है और साल 2026 के लिए सोनी का फ्लैगशिप ट्रू आरजीबी टेलीविज़न है। नये BRAVIA 9II ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सोनी की अगली पीढ़ी की ट्रू आरजीबी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की पेशकश करने वाले हाल ही में लॉन्च हुए BRAVIA 7II की सफलता को आगे बढ़ाया है। इसमें घर पर बेहतरीन सिनेमाई विजुअल और ऑडियो अनुभव देने के लिए सोनी के सबसे एडवांस पिक्चर और साउंड इनोवेशन को एक साथ लाया गया है।
ये दोनों मॉडल सोनी के पेटेंटेड आरजीबी बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो द्वारा संचालित हैं, जो स्वतंत्र रूप से चलने वाले लाल, हरे और नीले लाइट सोर्सेज को बेहद सटीकता से कंट्रोल करता है। इस तकनीक की वजह से इन नए टीवी में सोनी के इतिहास के सबसे बेहतरीन और ज़्यादा रंग देखने को मिलते हैं। इसका फायदा यह है कि घर में तेज़ रोशनी होने पर भी, आप टीवी को किसी भी एंगल से देखें, आपको रंग बिल्कुल वास्तविक और साफ दिखाई देंगे।
BRAVIA 9II का फ्लैगशिप लॉन्च: ट्रू आरजीबी टेक्नोलॉजी का सबसे एडवांस्ड रूप
BRAVIA 9II की सबसे बड़ी खूबी सोनी की क्रांतिकारी ट्रू आरजीबी तकनीक है, जो डिस्प्ले के मामले में कंपनी का अब तक का सबसे उन्नत प्रोडक्ट है। साधारण एलईडी टीवी के मुकाबले, ट्रू आरजीबी तकनीक लाल, हरे और नीले रंग की एलईडी को अलग-अलग कंट्रोल करती है। इसके लिए इसमें आरजीबी बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो™ का इस्तेमाल किया गया है। इससे आपको स्क्रीन पर बहुत ज्यादा और गहरे रंग, बेहतरीन ब्राइटनेस, गहरा काला रंग और बिल्कुल असली जैसी पिक्चर क्वॉलिटी देखने को मिलती है।
इसके साथ ही, इसमें लगा एडवांस्ड एआई कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर™ हर एक सीन को लाइव समझता है। यह प्रोसेसर सूझबूझ से रंगों, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को इस तरह सेट करता है ताकि फिल्म या शो बनाने वाले डायरेक्टर ने जैसा सीन दिखाना चाहा था, वह बिल्कुल वैसा ही आपकी स्क्रीन पर दिखे।
खास तौर पर प्रीमियम लार्ज-स्क्रीन एंटरटेनमेंट के लिए तैयार किए गए, BRAVIA 9II में नए विकसित एलईडी कंट्रोलर्स दिए गए हैं, जो सोनी का अब तक का सबसे बेहतरीन बैकलाइट कंट्रोल प्रदान करते हैं। आरजीबी ट्राईल्यूमिनस मैक्स™, ल्यूमिनैंस बूस्टर प्रो™ और स्मूद कलर ग्रेडेशन तकनीक के साथ मिलकर, यह टेलीविज़न पैनल तक पहुँचने से पहले ही लाइट को और ज़्यादा बेहतर बना देता है। इससे बहुत ज़्यादा ब्राइटनेस होने पर भी आपको शानदार कलर्स, रंगों का स्मूथ बदलाव और बिल्कुल सटीक शेड्स देखने को मिलते हैं, जिससे तेज़ रोशनी वाले लिविंग रूम में भी टीवी देखने का बेहतरीन अनुभव मिलता है।
BRAVIA 9II कुछ खास फीचर्स के साथ आता है जो टीवी देखने के अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं। इसमें इमर्सिव ब्लैक स्क्रीन प्रो दिया गया है, जो एक नई तकनीक से बनी ग्लेयर-फ्री और लो-रिफ्लेक्शन स्क्रीन है। यह तकनीक स्क्रीन पर बाहरी रोशनी के रिफ्लेक्शन को कम करके गहरा काला रंग दिखाती है, जिससे अंधेरे या डार्क सीन्स में भी बारीक से बारीक डिटेल्स साफ नजर आती हैं।
शानदार विजुअल्स के साथ बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी देने के लिए इसमें अकाउस्टिक मल्टी-ऑडियो+™ तकनीक दी गई है। यह तकनीक साउंड पोजीशनिंग ट्वीटर्स और अप-फायरिंग बीम ट्वीटर्स के साथ मिलकर काम करती है, जिससे आवाज बिल्कुल उसी जगह से आती है जहाँ स्क्रीन पर एक्शन हो रहा होता है।
BRAVIA 9II और BRAVIA 7II: दोनों मॉडल्स में एक जैसा शानदार सिनेमाई अनुभव
• पहला ट्रू आरजीबी एलईडी ब्राविया टीवी: BRAVIA 9II और BRAVIA 7II दोनों में ही स्वतंत्र रूप से चलने वाली लाल, हरी और नीली एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक तेज़ रोशनी वाले लिविंग रूम में भी बिल्कुल सटीक रंग दिखाती है।
• सिनेमाई फीचर्स से लैस: इन ट्रू आरजीबी टेलीविज़न्स में डॉल्बी विजन®, डॉल्बी एटमॉस®, डीटीएस:एक्स® और आईमैक्स® एन्हैंस्ड का सपोर्ट दिया गया है। इससे घर के सामान्य माहौल में भी आपको वही रंग, गहराई और डिटेल्स मिलती हैं जो फिल्म के डायरेक्टर आपको दिखाना चाहते थे।
• शानदार ब्राइटनेस और ब्लैक लेवल्स: एक्सआर कॉन्ट्रास्ट बूस्टर तकनीक की मदद से BRAVIA 9II और BRAVIA 7II बेहतरीन पीक ब्राइटनेस देते हैं, और साथ ही डार्क सीन्स में गहराई और असलियत बनाए रखने के लिए गहरे काले रंग को भी बरकरार रखते हैं।
• असाधारण कलर वॉल्यूम : आरजीबी एलईडी के अलग-अलग कंट्रोल की वजह से यह सोनी के होम टीवी इतिहास का सबसे बड़ा कलर वॉल्यूम देता है। इससे आपको बेहतरीन कलर गैमट, कंट्रास्ट, गहराई और खूबसूरत ग्रेडेशन मिलता है। सोनी का आरजीबी बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो हर एलईडी को बारीकी से कंट्रोल करता है, जिससे ब्राइटनेस बढ़ती है, लाइट का फैलना कम होता है और साधारण मिनी-एलईडी के मुकाबले कहीं ज्यादा शुद्ध रंग मिलते हैं।
• वाइड व्यूईंग एंगल : इंडिपेंडेंट आरजीबी एलईडी ड्राइविंग तकनीक और एक्स-वाइड एंगल प्रो मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि आप टीवी को किसी भी एंगल से देखें, आपको तस्वीरें उतनी ही खूबसूरत और रंग बिल्कुल एक जैसे दिखाई दें।
• शानदार अनुभव के लिए बड़ी स्क्रीन : बड़ी स्क्रीन पर सिनेमा का असली मजा देने के लिए ट्रू आरजीबी सीरीज़ के BRAVIA 9II और BRAVIA 7II दोनों ही बड़े और बेहतरीन स्क्रीन साइज ऑप्शंस में आते हैं, जिन्हें घर में इंस्टॉल करना और सेट करना बेहद आसान है।
• बेहतरीन ऑडियो अनुभव: फुल-रेंज स्पीकर्स दमदार साउंड प्रदान करते हैं, जबकि एआई-संचालित वॉयस जूम3™ तकनीक डायलॉग्स को और भी स्पष्ट बनाती है। साथ ही, हमारा एडवांस्ड 3D सराउंड स्केलिंग स्टीरियो साउंड को और भी व्यापक 3D सराउंड साउंड में बदल देता है।
• हार्मोनिक प्रेजेंस: इसकी फ्लैगशिप डिजाइन किसी भी कमरे में आसानी से फिट हो जाती है। इसमें वेव-टेक्सचर्ड बेज़ेल और मिराज स्टैंड दिया गया है, जो टीवी को ‘फ्लोटिंग’ और केबल-फ्री लुक देता है। इससे टीवी बंद होने पर भी एक डेकॉर की तरह लगता है।
• माय सिनेमा: यह फीचर फिल्मों को सबसे बेहतर अनुभव के साथ दिखाने के लिए पिक्चर और साउंड को अनुकूलित करता है।
• एम्बिएंट ऑप्टिमाइजेशन: यह कमरे की स्थिति और आपके बैठने की जगह के हिसाब से पिक्चर और ऑडियो को खुद ही ढाल लेता है।
• स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड: इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी पिक्चर्स कोर जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए ‘स्टूडियो कैलिब्रेटेड’ मोड्स दिए गए हैं (उपलब्धता क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकती है)।
गूगल टीवी और जेमिनाई के साथ मनोरंजन का आसान अनुभव
गूगल टीवी द्वारा पावर्ड, ये ट्रू आरजीबी टेलीविज़न आपकी फिल्मों, टीवी शो, ऐप्स और गेम्स को एक ही जगह लाकर आपको एक पर्सनलाइज्ड अनुभव देते हैं। गूगल टीव के लिए जेमिनाई को भविष्य में एक ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के जरिए पेश किया जाएगा, जिससे आप टीवी के साथ और भी स्वाभाविक तरीके से एआई-संचालित बातचीत कर सकेंगे।
सोनी पिक्चर्स कोर के साथ स्टूडियो-क्वॉलिटी मनोरंजन का अनुभव लें
सोनी पिक्चर्स कोर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आनंद लें, जिसमें आईमैक्स® एन्हैंस्ड टाइटल्स भी शामिल हैं। प्योर स्ट्रीम™ तकनीक की मदद से, यूज़र्स लगभग 4K UHD ब्लू-रे जैसी पिक्चर क्वॉलिटी का अनुभव कर सकते हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को 10 मूवी क्रेडिट्स मिलेंगे जो 24 महीनों के लिए वैध होंगे।
रोज़मर्रा की सुविधा के साथ प्रीमियम डिज़ाइन
इमर्सिव फ्रेम और मिराज स्टैंड के साथ आने वाले, BRAVIA 9II और BRAVIA 7IIअपने कंसील्ड केबल मैनेजमेंट के साथ मॉडर्न लिविंग स्पेस में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं। इसके साथ मिलने वाला इन्क्लूसिव प्रीमियम रिमोट अतिरिक्त पहुंच और सुविधा के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, बैकलिट बटन्स और फाइंड माई रिमोट फीचर से लैस है।
कीमत और उपलब्धता
सोनी का ट्रू आरजीबी टेलीविज़न पोर्टफोलियो अब 55-इंच (140 सेमी) से लेकर 85-इंच (215 सेमी) तक के स्क्रीन साइज़ में आता है, जो ग्राहकों को घर के मनोरंजन की विभिन्न ज़रूरतों के हिसाब से प्रीमियम टेलीविज़न के कई विकल्प देता है।
ये ट्रू आरजीबी टेलीविज़न्स, BRAVIA 9II और BRAVIA 7II भारत भर में सोनी के रिटेल स्टोर्स (सोनी सेंटर और सोनी एक्सक्लूसिव), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
मॉडल स्क्रीन का साइज़ एमआरपी (रुपये में) सर्वश्रेष्ठ खरीद (रुपये में) उपलब्धता
BRAVIA 9II
75 (190 cm) 8,39,900/- 5,39,990/- 29 जून 2026 से
85 (215 cm) 9,89,900/- 669,990/-
BRAVIA 7II
55 (140 cm) 3,59,900/- 2,21,990/- अभी उपलब्ध
65 (165 cm) 4,39,900/- 2,74,990/-
75 (190 cm) 6,19,900/- 4,19,990
85 (215 cm) 7,19,900/- 5,29,990
About Sony India Pvt. Ltd.
Sony India Private Limited (Sony India), a private limited company with its ultimate holding company as Sony Group Corporation, Japan, has established itself as a premium brand in various product categories including television, digital imaging, personal audio, home entertainment, gaming, car audio, and professional solutions. The company places a strong emphasis on customer satisfaction and maintains high standards in sales and services. Sony also prioritizes environmental sustainability, aiming to achieve a zero environmental footprint throughout the lifecycle of its products and business activities to contribute to a healthier and enriched life for all of humanity and future generations.
New Toll-Paid Customer Care Number – 080 6500 6500
Sony India Pvt. Ltd.
A-18, Mohan Co-operative Industrial Estate, New Delhi – 44 | www.sony.co.in
————————————————————————————————
Connect with Sony India Connect with Alpha Community
For further information, please contact:
