इंदौर l इंदौर देश का छठवीं बार स्वच्छता के मामले में देश भर में नंबर 1 बना हुआ है। नगर निगम इंदौर द्वारा अभी सीवरेज की सफाई के लिए रोबोटिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। रोबोटिक मशीनों से केवल चेंबरों की सफाई हो पाती है। सीवर पाइप लाइन में खराबी या लीकेज को ठीक करने के लिए उसकी खुदाई करनी पड़ती है।
शहर के युवा उद्यमी अब ऐसा रोबोट तैयार करने में लगे हुए हैं जो ड्रेनेज चेंबर के अलावा सीवरेज पाइप लाइन की सफाई भी कर सके।
सांप की तरह चलेगा रोबोट
शोध करने वाले आर्कं रोबोटिक्स के सदस्य शुभम विश्वकर्माराहुल विश्वकर्मा जितेंद्र दुबे मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियर ने मिलकर 1 साल शोध करने के बाद एक रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट सांप की तरह लचीला है। 360 डिग्री में घूम सकता है। पाइप लाइन के अंदर सफाई कर सकता है। मुहाने पर लगा ग्रेवल भीतर से जमी गाद और अन्य चीजें खींच कर बाहर निकालता है। जल्द ही इस रोबोट का परीक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
यह रोबोट ड्रेनेज़ चेंबर की सफाई के दौरान यह भी पता कर सकेगा कि पाइप लाइन से कितनी गाद रही है। पानी की स्थिति क्या है। पाइप लाइन में सीवरेज का बहाव भी रोबोट के सॉफ्टवेयर में दर्ज हो जाएगा। पानी के बहाव की जानकारी मिलने से बारिश के पहले यह आकलन करने में मदद मिलेगीकि किन स्थानों के चेंबर ओवरफ्लो हो सकते हैं ऐसी स्थिति में नगर निगम समय के पहले ही सुधार कार्य करवा सकेगा अभी यह रोबोट परीक्षण स्तर पर है लेकिन इंदौर इस मामले में भी नंबर वन बनने जा रहा है।
