Spread the love ग्यारह साल पहले ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ सिनेमाघरों...
उपमुख्यमंत्री फडणवीस पहुंचे बाबा की शरण में।
December 15, 2022 1 minute read
Spread the love
उज्जैन।(संवाददाता – सोनू भटनागर) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस का बुधवार तड़के अवंतिका नगरी उज्जैन में आगमन हुआ आगमन के पश्चात वह पहले दैवास रोड़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचे जहां उनकी अगवानी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसौदिया ने शाल श्रीफल भेंटकर उन्हें बाबा की नगरी में पधारने पर बंधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेरित की, इसके बाद सलफ-हार साथ करने के बाद वह सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने उनके दरबार पहुंचे जहां पंडे पुजारीयो ने बाबा का मंत्र उच्चारो के साथ पूजन अर्चन कराया पूजन अर्चन के पश्चात श्री फडणवीस ने बाबा के चरणों को नमन करते हुए सभी देश एवं प्रदेश की जनता के उज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की मनोकामनाएं पूर्ण होऐ ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की, इसके बाद वह सीधे चारधाम मंदिर सन्त महात्माओ का आशीर्वाद लेने उनके समक्ष पहुंचे जहां सन्तों ने अपने आर्शिवचनो के साथ उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद दिया। इसी के साथ प्रस्थान समय तक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिसोदिया साथ रहे।,,,,,,,,,, यह जानकारी भाजपा नेता सोनू भटनागर ने दी।