
जाने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद ने क्या कहा
राम घाट पर बन रही मस्जिद का पंडे पुजारियों एवं सामाजिक संगठन ने भी किया विरोध प्रशासन ने कार्य रुकवाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि उज्जैन के रामघाट पर अतिक्रमण करके मंदिर के आगे मस्जिद बनाई जा रही है। इसी के साथ ये दावा किया जा रहा है यहां न तो मुस्लिम वक्फ बोर्ड की कोई जमीन है और न ही किसी ने खरीदी है। जबकि यह जमीन रामघाट के अधीन आरक्षित जमीन है, बावजूद इसके मंदिर से आगे ही इस मंदिर का गैरकानूनी तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल ये वीडियो तमाम दावों के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस सम्बंध में रामघाट से जुड़े पार्षद रामेश्वर दुबे, जो कि भाजपा के स्थानीय प्रदेश संयोजक भी हैं, ने बताया कि इस जगह पर पहले छोटी सी मजार होती थी। हम लोग बचपन से देखते आ रहे हैं कि यहां पर मजार होती थी, जबकि यह जमीन रामघाट को आरक्षित है। ऐसे में तो मजार भी नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन धर्म का मामला मानते हुए कभी भी उसे हटाने के लिए किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में धीरे-धीरे कर इस पर मस्जिद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जो कि गैरकानूनी है। अगर मस्जिद बनानी है तो किसी अन्य क्षेत्र में बनाते।
रामघाट में बने मंदिर के ठीक सामने ही मस्जिद बनाई जा रही है। जो कि विवाद का विषय है। हालांकि इस पर रोक लगा दी गई है। निर्माण कार्य फिलहाल रूका हुआ है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन तक को जानकारी है। जल्द ही जांच के बाद उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी, जो साजिश के तहत दो धर्मों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं
मंदिर के सामने ही मस्जिद बनवाकर एक नया विवाद खड़ा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पहले काफी धरना प्रदर्शन हो चुका है और नगर निगम ने ही कार्य को रुकवाया है।

पार्षद रामेश्वर दुबे,
