इंदौर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के 4 महीने बाद पुलिस ने 10 सीनियर छात्रों पर
एफआईआर दर्ज की है। इसमें से 6 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। 4 छात्रों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जानी है।
कालेज प्रबंधन की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज किया। शिकायत करने वाला छात्र अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने 4 महीने जांच करने के बाद यह प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। कॉलेज के विद्यार्थी रैगिंग के संबंध में पुलिस को जानकारी देने से बच रहे हैं।
