इन्दौर । कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी से आज आइवरी कोस्ट देश से आये शासकीय अधिकारियों के 25 सदस्यीय दल ने कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में चल रही व्यवस्थाओं योजनाओं और कार्यक्रमों को जाना। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उन्हें सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई सहित अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने सदस्यों से जनसुनवाई में आये आवेदकों से चर्चा भी कराई। सदस्यों ने आवेदकों से उनके अनुभव जाने।
