इन्दौर। कनाड़िया रोड पर संचार नगर के रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले सब्जी वाले ने एक मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया था। हालांकि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकत कैद हो गई थी। और शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था। उस मामले में रहवासी चाहते हैं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। साथ ही कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद हों।
चक्काजाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों को रहवासियों ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण तेजी से हो रहा है। अंजान लोग ठेले-गुमटी लगाते हैं। उनके कारण असामाजिक तत्व भी कॉलोनी में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। रहवासियों ने अफसरों से कहा कि रात के समय यहां पुलिस गश्त कम होती है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। कई बार कॉलोनी में चोरी की घटना भी हो चुकी है। कॉलोनी सुरक्षित रहे, इसलिए रहवासियों ने घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है, लेकिन अपराधियों में फिर भी डर नहीं है। पुलिस अफसरों ने कहा कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी पकड़ा जा चुका है और पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। इसके बाद रहवासियों ने चक्काजाम समाप्त किया। चक्काजाम के बाद सड़क पर यातायात बाधित होने से आधे किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और रहवासियों को चक्काजाम समाप्त करने के लिए समझाया। कनाडि़या रोड का मार्ग ए
