नई दिल्ली । कई शहरों में रिलायंस जिओ और एयरटेल ने 5जी इंटरनेट लांच कर दिया है। प्रारंभिक दौर में यह सेवा 600 एमबीपीएस प्रति सेकंड की स्पीड से उपभोक्ताओं को मिलेगी।
रिलायंस जियो ने दिल्ली मुंबई कोलकाता और वाराणसी में चुनिंदा ग्राहकों को 5 जी की बीटा ट्राइल सर्विस शुरू की है।
वहीं भारती एयरटेल ने दिल्ली-मुंबई वाराणसी बेंगलुरु चेन्नई हैदराबाद नागपुर और सिलीगुड़ी में 5जी हेंड सेट वाले ग्राहकों के लिए 5जी सेवाएं शुरू की है।
अभी 5जी की सेवाएं 600 मेगाबाइट प्रति सेकंड स्पीड पर ही मिलेंगी। 5G स्पीड को लेकर जो बड़े-बड़े सपने दिखाए जा रहे थे। लेकिन वास्तविकता ठीक इसके विपरीत नजर आ रही है। जिस तरह से रिलायंस जियो ने बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन अभी इंटरनेट की स्पीड धूप छांव की तरह आती है, और जाती है। 5 जी सेवाएं भी शायद इसी तरीके से संचालित होंगी।
