उज्जैन में माँ सच्चियाय के दरबार में भव्य आयोजन, 22 मार्च को महाआरती व भजन संध्या
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन की पावन धरा पर विराजित माँ सच्चियाय (ओसिया माता) के दरबार में 22 मार्च 2026, रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माँ सच्चियाय भक्त मंडल के तत्वाधान में अंकपात रोड स्थित उत्तरा मुखी हनुमान जी मंदिर के समीप आयोजित होगा।
आयोजन के अंतर्गत सायं 7:00 बजे माँ की महाआरती की जाएगी, जिसमें 108 दीपकों द्वारा भव्य आरती का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे से महाप्रसादी का वितरण प्रारंभ होगा। साथ ही भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन सायं 7:30 बजे से मध्य रात्रि तक किया जाएगा, जिसमें भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर माँ का गुणगान करेंगे।
माँ सच्चियाय भक्त मंडल ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ के दर्शन लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना हुआ है।