माता की आराधना मे डूबा मेलबर्न, गूंज रहे मां के जयकारे
उज्जैन,,, (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस )नवरात्रि की भक्तिमय उल्लास,आनंद की छटा देश के साथ साथ विदेश में भी देखने को मिल रही है । ऐसा ही एक भव्य आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेल्बर्न महानगर में किया गया जहां भारतीय मूल की स्थानीय निवासी अदिति रावल मेलबॉर्न सिटी काउंसिल की सक्रिय सदस्य ( उज्जैन पंडित दिनेश रावल स्वामी दिलमिलाके की बिटिया) ने विक्टोरिया नेबर्हुड के साथ मिलकर भारतीय समुदाय के लिए नवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूम धाम से किया।।इस उत्सव बेला का आरम्भ दीप प्रज्वलन कर माता की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें अन्य कई देश के लोग भी सम्मिलित हुए। स्थानीय जन द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गयी । इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सभी के द्वारा किया गया गरबा नृत्य रहा जिसने एक तरह से समां ही बांध दिया। इस आयोजन का उद्देश्य ना सिर्फ़ भारतीय समुदाय और भावी पीढ़ी को साथ में अपनी संस्कृति से जोड़े रखने का था अपितु वसुदैव कुटुम्बकम का यथा रूप में प्रचार करना भी था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नेबरहुड हाऊस संचालक एरियल वेलेंट, डॉक लैंड नेबरहूड हाऊस प्रबंधक जेसन बूचर, मैट पेनफोल्ड, एलेक्स गाइल्स,भारतीय कम्युनिटी के अभिराम, धन्या, हरहली, सिमी
इन व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
