नई दिल्ली । एयर इंडिया से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानें संचालित करेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने एक बयान में नए फ्लाइट की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, अतिरिक्त 24 उड़ानों में से ज्यादातर दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु व अहमदाबाद और मुंबई से चेन्नई व हैदराबाद के लिए होगी। इसके अलावा, मुंबई-बेंगलुरु तथा अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इस बारे में एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा, “हम विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए पिछले छह महीनों से अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हमारा प्रयास अब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस साल की शुरुआत में टाटा संस द्वारा सरकार से एयरलाइन का नियंत्रण लेने के बाद यह उड़ानों में पहली बड़ी वृद्धि होगी। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, घरेलू कनेक्टिविटी को मजबूत करने में सक्षम बनाया गया है क्योंकि अब अधिक विमान सेवा में लाए गए हैं। घरेलू कनेक्टिविटी में विस्तार भारत के प्रमुख महानगरों के बीच बढ़ते यातायात की जरूरतों को पूरा करेगा और आने वाले फेस्टिवल सीजन में लोगों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगा।
