नई दिल्ली । अफ्रीकी स्वाइन फ्लू बड़ी तेजी के साथ भारत के कई राज्यों में फैल गया है। पंजाब के पटियाला में पिछले 2 सप्ताह में 1000 से अधिक सुअर मर चुके हैं। मध्य प्रदेश के रीवा में भी जांच के दौरान 11 सूअर के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी पुष्टि की है। अन्य राज्यों से भी सुअरों में इस बीमारी को फैलने के समाचार मिल रहे हैं। अभी तक इस बीमारी से बचाव के लिए कोई वैक्सीनेशन का कार्य शुरू नहीं किया गया है। वहीं इस रोग की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जिसके कारण कभी भी स्थिति गंभीर रूप धारण कर सकती है।
