Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
नई दिल्ली (ऊषा महाना/माधव एक्सप्रेस) पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी Ayodhya में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। श्री धाम अयोध्या की पुण्य भूमि पर आयोजित श्री राम कथा में मुंबई निवासी समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी श्री राजीव कामरा के तत्वावधान में की जा रही है । श्री राजीव कामरा ने कहा कि कलयुग में राम कथा मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। भगवान श्रीराम का जीवन केवल कथा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श संविधान के समान है। उनके जीवन में पुत्र धर्म, भाईचारा, मित्रता, त्याग, सेवा, मर्यादा और राजधर्म जैसे सभी आदर्श समाहित हैं।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राम कथा से जुड़ता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः आने लगते हैं। कथा के माध्यम से मन को शांति, आत्मा को शक्ति और जीवन को नई दिशा प्राप्त होती है। श्री कामरा ने बताया कि संकटमोचन Hanuman स्वयं राम कथा के परम उपासक हैं और जहां कहीं भी श्रद्धा से राम कथा होती है, वहां हनुमान जी अदृश्य रूप से उपस्थित होकर भक्तों की रक्षा करते हैं।
श्री राजीव कामरा का मानना है कि राम कथा की संगत यदि मनुष्य को एक घड़ी के लिए भी मिल जाए, तो करोड़ों पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन पवित्र बन जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़ें तथा राम कथा जैसे पुण्य आयोजनों में सहभागी बनें।
अयोध्या की पावन भूमि पर गूंजते श्रीराम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। राम नाम की महिमा और कथा की दिव्यता हर भक्त के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रही है।
