Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
इंदौर, 21 मई, 2026 : मध्य प्रदेश में अपने ब्रांड ‘कामधेनु कलर मैक्स शीट’ की बाजार हिस्सेदारी और उपस्थिति को पुनः सशक्त बनाने की एक रणनीतिक पहल के तहत, भारत की खुदरा क्षेत्र में ब्रांडेड टीएमटी बार्स की सबसे बड़ी निर्माता एवं विक्रेता कंपनी कामधेनु लिमिटेड ने एक वर्ष के भीतर अपनी विनिर्माण क्षमता में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की। यह नई व्यावसायिक रणनीति हाल के समय में राज्य में उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
वर्तमान में कंपनी के पास राज्य में डीलरों और वितरकों का मजबूत नेटवर्क है, जिसे अगले एक वर्ष में 5% तक बढ़ाने की योजना है।
कंपनी की व्यावसायिक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कामधेनु लिमिटेड के निदेशक श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “आज कामधेनुकलर कोटेड शीट्स का उपयोग कई सरकारी तथा गैर-सरकारी परियोजनाओं में किया जा रहा है। हमारे उत्पादों की बढ़ती मांग, विशेष रूप से राज्य में तेजी से बढ़ते आवास और अवसंरचना क्षेत्र के कारण, हम अपने उच्च गुणवत्ता वाले कलर कोटेड शीट्स की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्य प्रदेश में निरंतर आर्थिक विकास देखा जा रहा है, जहां आवास और अवसंरचना क्षेत्र में प्रीमियम स्टील उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है। इस विकास को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी व्यावसायिक रणनीतियों को उसी अनुरूप तैयार किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ‘कमधेनु कलर मैक्स’ आवासीय और औद्योगिक परियोजनाओं में रूफिंग और क्लैडिंग के लिए आकर्षक समाधान प्रदान करता है। ये हल्के वजन की शीट्स आसानी से स्थापित की जा सकती हैं, जिससे किसी भी परियोजना में निर्माण कार्य की गति बढ़ती है। ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलन सुनिश्चित करने के लिए ‘कमधेनु कलर मैक्स’ रेंज में रेन वाटर सिस्टम, रेन गटर, क्रिम्पिंग कर्व, सेल्फ-ड्रिलिंग स्क्रू आदि सहायक उत्पाद भी उपलब्ध हैं।”
कमधेनु कलर मैक्स एक प्री-पेंटेड उत्पाद है, जो चयन के लिए आकर्षक रंगों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। उच्च गुणवत्ता वाले स्टील अलॉय की बहु-स्तरीय परतों पर विशेष कोटिंग उत्पाद को अत्यधिक मौसम परिस्थितियों और भारी निर्माण कार्यों के दौरान भी क्रैकिंग और पीलिंग से सुरक्षित रखती है। इससे ये शीट्स पूरी तरह जंग-रोधी और जलरोधक बनती हैं तथा गर्मियों में अंदरूनी भाग को ठंडा और सर्दियों में गर्म बनाए रखती हैं, जिससे एक इन्सुलेटिंग प्रभाव उत्पन्न होता है।
यह पर्यावरण अनुकूल उत्पाद ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा को बढ़ावा देता है और भवन के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सहायक है। कमधेनु ने श्रेष्ठ कच्चे माल के चयन से लेकर आधुनिक तकनीक और प्रक्रियाओं के उपयोग तक, स्टील निर्माण में अपनी मजबूत विशेषज्ञता और तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला उत्पाद प्रदान किया है। इस उत्पाद ने कठोर गुणवत्ता परीक्षणों को सफलतापूर्वक पार किया है और सभी मौसम परिस्थितियों में उच्च प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
