उज्जैन (अभिजीत दुबे ) राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया
महर्षि परशुराम आश्रम ट्रस्ट भेरूगढ़ रोड उज्जैन पर 75,वा स्वतंत्रा दिवस अमृत महोत्सव पूरे विधि विधान से ध्वज का पूजन 21 बटुको द्वारा किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मन्ना लाल पाठक एवं कौशल दुबे उपस्थित थे अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी हमें बड़े संघर्षों के बाद मिली है अपनी जान की बाजी लगाकर शहीदों ने अपनी बलिदान देकर हमें आजादी दिलवाई है हमारे देश में एकता अखंडता के लिए भारत देश के यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में में बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ मुख्य रूप से श्री देवकीनंदन जोशी पंडित अभिजीत दुबे समाज सेवी श्रीमती रानी दुबे चंदा पाठक, जयश्री हेमंत गेहलोत अर्पित पाठक विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पंडित अभिजीत दुबे ने किया
