रंगोली सजेगी, सामूहिक राष्ट्रगान होगा एवं मिठाई भी बंटेगी
इन्दौर । बाणेश्वरी युवा परिषद द्वारा 75वें स्वराज अमृत महोत्सव के तहत दीपोत्सव का आयोजन रविवार 14 अगस्त को शाम 7 बजे मरीमाता चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। इस दीपोत्सव में हजारों युवा शामिल होंगे।
बाणेश्वरी युवा परिषद अध्यक्ष यश शुक्ला ने बताया कि स्वराज के अमृत महोत्सव का शुभारंभ दीपोत्सव के साथ किया जाएगा। जिसमें युवा हर घर तिरंगा-हर घर दीपक अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं दीपोत्सव में मरीमाता चौराहे पर हजारों दीपक लगाएं जाएंगे। दीपोत्सव में सड़कों पर रंगोली भी सजाई जाएगी एवं सभी युवाओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान भी गाया जाएगा। दीपोत्सव के पश्चात मरीमाता चौराहे पर मिठाई का वितरण भी होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में गोलू शुक्ला, दिलीप मिश्रा, कमल शुक्ला, राम पंवार, गोविंद पंवार, टींकू मिश्रा, देव रघुवंशी, जयेश शर्मा, विजय मिश्रा, तेंजेद्र प्रजापति, शुभम साहू, श्याम पांडे, रूद्र तिवारी, मयूर रघुवंशी अनिल यादव सहित हजारों युवा व मातृशक्तियां शामिल होगी।
