शासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के साथ प्रारम्भ हुआ 2022 -23 का नया सत्र
थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) थांदला विकासखंड में समस्त हायर सेकेंडरी स्कूल मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूलों में आज दिनांक 17 जून 2022 को शासन के निर्देशानुसार संस्था प्रमुख के नेतृत्व में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र छात्राओं को हार पहनाकर तिलक लगाकर एवं पुस्तकें वितरण कर उनका स्वागत किया गया तथा प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के बच्चों को मध्यान भोजन में खीर पूड़ी दी गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पी.एन. अहिरवार व खण्ड समन्वयक अंतरसिंह रावत ने विभिन्न शालाओं की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थांदला उत्कर्ष विद्यालय एवं कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पर संकुल प्राचार्य पी.एन. अहिरवार, कन्या शिक्षा परिसर व काकनवानी कन्या हायरसेकंडरी स्कूल पर एस.एन. श्रीवास्तव, कन्या उमावि थांदला पर मनोरमा भाबर, कन्या उमावि खवासा में एम.एस. राजपत, बालक उमावि पर योगेश मोदी सहित अन्य संस्थाओं पर संस्था प्रमुख ने उपस्थित होकर स्कूल पर रंगोली आदि बनाकर बच्चों का धूम धाम से प्रवेश कराया। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष के कोरोना संक्रमण काल के बाद एक बार पुनः स्कूलों में बच्चें चहल कदमी करते दिखाई दिए।
