जिन शासन का सच्चा हीरा आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया 20 जून को मध्यप्रदेश में अल्प प्रवास पर
जैन समाज संगठन एवं आईजा पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा
थांदला से ( विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस ) इंन्दौर जिन शासन के सच्चे हित चिंतक, ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुम्बई इंटनेशनल डायमंड व्यापारी, स्टार मैगजीन के प्रधान सम्पादक व प्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टीवी कलाकार हार्दिक हुंडिया आगामी 20 जून को दोपहर 1:30 बजे मुम्बई से मध्यप्रदेश के इन्दौर शहर में फ्लाइट से पधार रहे है। अपने अल्प प्रवास के दौरान हुंडियाजी मध्यप्रदेश के जैन समाज संगठनों तथा जैन पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता भी करेंगे। जानकारी देते हुए आईजा मध्यप्रदेश अध्यक्ष राजकुमार हरण, मुख्य महासचिव प्रदीप जैन ने बताया कि हुंडिया जी लम्बे समय बाद मध्यप्रदेश एक धार्मिक यात्रा मोहनखेड़ा तीर्थ में शामिल होने आ रहे है इस दौरन उनके प्रेरक वचनों से मध्यप्रदेश के जैन समाज को सही राह मिलेगी इस हेतु आईजा परिवार द्वारा व जैन बंधुओं द्वारा एयरपोर्ट पर उनकी भव्य अगवानी की जाएगी वही उसके तुरंत बाद एयरपोर्ट के निकट होटल कृष्णा रेसीडेंसी (8 शिक्षक नगर एयरपोर्ट रोड़, नियर गुरुकृपा हॉस्पिटल, अपोजिट एक्सिस बैंक, इंदौर ) पर उनके साथ सभी संगठनों व व्यापारियों से चर्चा करने के बाद वे मोहनखेड़ा तीर्थ के लिए रवाना हो जाएंगे।
