हमारा लक्ष्य :- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात
इंदौर –
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन के निर्देशन रेड लाइट का उल्लंघन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी अभियान जारी है। गैरजिम्मेदार वाहन चालको से पूर्व में लंबित सभी ई- चालानो की समन शुल्क राशि भी वसूली जा रही है।
आज दिनांक 9 जून 2022 को जीपीओ चौराहा पर "क्यूआरटी-3" के प्रभारी सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी द्वारा टीम के साथ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी। यातायात प्रबंधन के कार्य के दौरान रेड लाइट का उल्लंघन करने पर कार क्रमांक MP09-CH-8037 को रोका गया। सूबेदार रिजवी द्वारा यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गयी तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 15 बार रेड लाइट का उलंघ्घन किया जा चुका है। वाहन चालक से *15 बार रेड लाइट उल्लंघन की लापरवाही पर समन शुल्क राशि 7,500 रुपए मौके पर जमा करवाई गयी।*
कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरो को सुरक्षित रखें।
