इंदौर: महालक्ष्मी नगर रहवासी विकास सहकारी संस्था के चुनाव में आर के गुप्ता पैनल के सभी उम्मीदवारों ने आरके गुप्ता के नेतृत्व में जीत हासिल की। मंगलवार को त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुए चुनाव में आर के गुप्ता पैनल और विकास परिवर्तन पैनल के बीच मुकाबला था । संस्था के 330 में से 242 सदस्यों ने मतदान किया । सहकारिता विभाग के अधिकारी ए एस जाधव और उनकी टीम के निर्देशन में सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में, 14 पदों के लिए चुनाव हुए, जिसमें गुप्ता पैनल के रामकिंकर गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार जैन, प्रतापराव माने ,अजय नारायण अग्रवाल, शशिकला नायर,अवधेश श्रीवास्तव, आनंद सिंह डांगा, धीरेंद्रपाल सिंह भाटी, राजीव जैन निराला, संतोष कुमार गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा एवं ब्रजेश तिवारी ने अपने समस्त पैनल के साथ जीत हासिल की, जबकि आरक्षित महिला पद पर रेखा आर्य निर्विरोध पहले ही चुन ली गई थी । । विकास परिवर्तन पैनल के सुदेश बाजपेई ने भी जीत हासिल की ।
